ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

Petrol Diesel Price: आज क्या है पेट्रोल-डीजल का दाम? जानिए कहां हुई बढ़ोतरी और कहां हुआ सस्ता

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 27, 2023

हर दिन सुबह 6 बजे नई ईंधन कीमतों की घोषणा की जाती है। ऐसे में कभी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी आती है तो कभी इनकी कीमत में बढ़ोतरी होती है तो कभी कीमत में कोई बदलाव नहीं होता और कीमत जस की तस बनी रहती है. साल 2023 खत्म होने में चार दिन बचे हैं और उससे पहले आज यानी 27 दिसंबर को जानते हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें कितनी बढ़ी या घटी हैं।

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितना सस्ता या महंगा?

कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो गई हैं. आंध्र प्रदेश में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है. यहां पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे की गिरावट आई है, जबकि डीजल की कीमत में 19 पैसे की कमी आई है. इसके अलावा गोवा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं. आज यानी 27 दिसंबर 2023 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है. सीएम योगी के शहर उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम 21 पैसे बढ़ गए हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं.

अपने शहर में नवीनतम पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जांच कैसे करें

भारत पेट्रोलियम का नंबर 9223112222 है. इंडियन ऑयल का नंबर 9224992249 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का नंबर 9222201122 है. इन नंबरों पर मैसेज भेजते समय आपको शहर का पिन कोड डालना होगा। आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों के बारे में जान सकते हैं. इसके लिए आप चाहें तो अपनी फ्यूल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर फोन और एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जान सकते हैं। हालांकि, सभी फ्यूल कंपनियों के अलग-अलग नंबर होते हैं, जिन्हें मैसेज भेजकर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जान सकते हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.