ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

टूटे गए सारे रिकॉर्ड! करवा चौथ से पहले बढ़ा सोने और चांदी का भाव, जानें ताजा तारीख

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 19, 2024

त्योहारी सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। पिछले कुछ महीनों में सोने और चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। करवा चौथ 20 अक्टूबर और धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को है। दोनों विशेष त्योहार हैं और महिलाओं के बीच सोने और चांदी के आभूषण खरीदने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, सोने-चांदी के बढ़ते दामों के सारे रिकॉर्ड पहले ही टूट चुके हैं.

आज सोने और चांदी का रेट?
आज यानी शुक्रवार 18 अक्टूबर को सोने के रेट में 800 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है और 22 कैरेट सोने की कीमत 71,600 रुपये की जगह 72,400 रुपये हो गई है. 24 कैरेट सोने के रेट में 870 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और सोने की कीमत 78,110 रुपये की जगह 78,980 रुपये हो गई है. चांदी की कीमत 2000 रुपये बढ़कर 97 हजार रुपये की जगह 99 हजार रुपये प्रति किलो हो गई है.

शहरों में प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
दिल्ली में 22 कैरेट सोने का रेट 72550 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 79130 रुपये है.
मुंबई में 22 कैरेट सोने का रेट 72400 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 78980 रुपये है.
कोलकाता में 22 कैरेट सोने का रेट 72400 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 78980 रुपये है.
चेन्नई में 22 कैरेट सोने का रेट 72400 रुपये और 24 कैरेट सोने का रेट 78980 रुपये है.

महानगरों में चांदी का रेट प्रति 1 किलो
दिल्ली में प्रति किलो चांदी का रेट 99,000 रुपये है.
मुंबई में प्रति किलो चांदी का रेट 99,000 रुपये है.
कोलकाता में प्रति किलो चांदी का रेट 99,000 रुपये है.
चेन्नई में प्रति किलो चांदी का रेट 1,05,000 रुपये है.


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.