ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

क्या महंगा हो जाएगा होम लोन? एसबीआई ने ब्याज दरें बढ़ाईं

Photo Source :

Posted On:Friday, August 16, 2024

भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. एसबीआई ने सभी अवधि के लोन पर ब्याज दरें 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दी हैं. गुरुवार, 15 अगस्त 2024 से मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स यानी एमसीएलआर में यह बदलाव किया गया है। बैंक ने लगातार तीसरे महीने अपनी MCLR में बढ़ोतरी की है. तीन साल की अवधि के लिए एसबीआई का नया एमसीएलआर अब 9% से बढ़कर 9.10% हो गया है, जबकि ओवरनाइट एमसीएलआर 8.10% से बढ़कर 8.20% हो गया है।

होम लोन का क्या है संबंध?
बैंक ने इससे पहले जून 2024 से कुछ निश्चित अवधि में अपने एमसीएलआर में 30 आधार अंक की बढ़ोतरी की थी। अब सवाल ये है कि होम लोन की बात कहां से आई? आपको बता दें कि जब टॉप-अप होम लोन की बात आती है, तो भारतीय रिजर्व (RBI) ने बैंकों और एनबीएफसी द्वारा विवेकपूर्ण मानदंडों का पालन नहीं करने पर चिंता व्यक्त की है। यह इस तथ्य से जुड़ा है कि व्यक्तिगत ऋणों में टॉप-अप ऋणों में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई, विशेष रूप से होम इक्विटी या हाउसिंग सेगमेंट में।

एमसीएलआर दरें क्या हैं?
1. ओवरनाइट: 8.10% से 8.20%
2. एक महीना: 8.35% से 8.45%
3. तीन महीने: 8.40% से 8.50%
4. छह महीने: 8.75% से 8.85%
5. एक वर्ष: 8.85% से 8.95%
6. दो साल: 8.95% से 9.05%
7. तीन वर्ष: 9.00% से 9.10%

एमसीएलआर क्या है?
एमसीएलआर रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित एक पद्धति है, जिसका उपयोग वाणिज्यिक बैंकों की ऋण ब्याज दर निर्धारित करने के लिए किया जाता है। एमसीएलआर वह न्यूनतम दर है जिससे नीचे कोई भी बैंक ग्राहकों को कर्ज नहीं दे सकता है। साफ है कि अगर इसमें बदलाव किया गया तो लोन की ईएमआई पर असर पड़ना तय है। एमसीएलआर जितना अधिक होगा, ऋण पर ब्याज उतना अधिक होगा।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.