ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

लापता लेडीज प्रमोट करते नजर आये आमिर खान और किरण राव

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 23, 2024

एक्टर और प्रोडूसर आमिर खान और उनकी दूसरी एक्स-वाइफ किरण राव इन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म का ट्रेलर 24 जनवरी को रिलीज होने वाला है. साथ ही दोनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके साथ फिल्म की स्टार कास्ट भी नजर आ रही है.

बेटी आयरा खान की शादी के बाद आमिर खान काम पर लौट चुके हैं, और आज मुंबई में अपनी एक्स-वाइफ किरण की अपकमिंग फिल्म 'लापता लेडीज' को प्रमोट करते नजर आये. अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' के प्रमोशन के दौरान किरण राव काफी दमदार लुक में नजर आई. इस दौरान निर्देशिका डार्क पर्पल स्लीवलेस टॉप के साथ जींस के पैंट कैरी किए नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने अपने हाथ में एक हैंड बैग भी पकड़ा हुआ हैं. उन्होंने अपने लुक को ब्लैक हाई हील्स से कंप्लीट किया हुआ है.

आमिर और किरण फिल्म की स्टार कास्ट के साथ पैपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं. फोटो में फिल्म की कास्ट, जैसे स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल भी नजर आये. फिल्म में इनके अलावा छाया कदम और रवि किशन भी नजर आने वाले हैं.

किरण राव द्वारा निर्देशित और जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, 'लापता लेडीज' आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित फिल्म है। यह फिल्म ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में दो युवा दुल्हनें चलती ट्रेन से लापता हो जाती हैं, और उनके दूल्हे उन्हें ढूंढते हुए पता नहीं क्या क्या करते हैं.

फिल्म आगामी 1 मार्च को रिलीज़ होगी.


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.