ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

वाणी कपूर और फवाद खान की अबीर गुलाल का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 1, 2025

एक्टर वाणी कपूर और फवाद खान अभिनीत फिल्म 'अबीर गुलाल' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। बारिश के मौसम में दोनों का रोमांटिक अंदाज आया सामने। टीजर देख फैंस में फिल्म को लेकर बढ़ी बेसब्री।

बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'अबीर गुलाल' का टीजर पोस्ट किया है। इस टीजर में फवाद खान और अभिनेत्री बारिश के मौसम में एक कार में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में फवाद एक पुरानी फिल्म '1942: अ लव स्टोरी' का एक गाना 'कुछ ना कहो' गाते दिख रहे हैं, जिसके बाद वाणी ने अभिनेता से सवाल किया कि क्या वह फ्लर्ट कर रहे हैं, तो अभिनेता ने कहा कि आप क्या चाहती हैं कि वह करें। इस वीडियो को पोस्ट करते समय वाणी ने कैप्शन में लिखा कि इंतजार खत्म। साथ ही लिखा कि 9 मई को सिनेमाघरों में मिलते हैं।

आरती एस बागड़ी के निर्देशन में इस फिल्म को बनाया जा रहा है। इस फिल्म को ए रिचर लेंस के बैनर तले तैयार किया जा रहा है, जिसमे आरजय पिक्चर्स का सहयोग है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो लंदन में एक प्रेम कहानी को दर्शाती है। यह दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में इसी साल 9 मई को रिलीज की जाएगी।

फवाद अफजल खान एक पाकिस्तानी अभिनेता हैं, जो 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म में नजर आ चुके हैं। साल 2016 में दोनों देशों के बीच कुछ विवादों के कारण यह हिंदी सिनेमा से दूर रहे, लेकिन अब अभिनेता नौ साल बाद फिर से वापसी कर रहे हैं। अभिनेता फवाद इससे पहले कई फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके हैं।

Check Out The Post:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.