ताजा खबर
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||   

एक्ट्रेस दिव्या सेठ ने अपनी बेटी मिहिका को याद किया, लिखी एक इमोशनल पोस्ट

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 21, 2024

दिल धड़कने दो की एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह अपनी बेटी मिहिका शाह को खोने के बाद काफी इमोशनल हैं! बता दें कि 5 अगस्त को मिहिका शाह का20 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था. एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों के अनुसार, यह अचानक हुआ. पहले बुखार और बाद में दौरा पड़ा था.

इसके बाद एक्ट्रेस दिव्या सेठ ने एक लंबा पोस्ट फोटो के साथ शेयर किया है. दिव्या सेठ ने इंस्टाग्राम पर बेटी मिहिका के साथ एक तस्वीर शेयर कीऔर अपना गहरा स्नेह और कृतज्ञता कैप्शन में व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, “जब मैं तुम्हें देखती हूं, तो मुझे वह सबसे शुद्ध प्रेम दिखाई देता है, जिसे मैंकभी नहीं जान पाऊंगी, हर घायल आत्मा तुम्हारे पास अपना रास्ता खोजती है, तुम्हारी देखभाल में, वे ठीक हो जाते हैं और बढ़ते हैं, दिव्या, भगवानका उपहार, ऊपर से मेरा आशीर्वाद, जिसका प्यार आंखों से भी अधिक मजबूत है, पृथ्वी पर 8.1 बिलियन लोगों में मां, तुम मेरे लिए एकदम सही मांहो, मेरी दिबी, मैं तुमसे प्यार करती हूं.”

आगे उन्होंने लिखा, इस लाइफ में या किसी और लाइफ में कोई भी मुझे उस तरह प्यार नहीं कर सकता जैसा तुमने किया. मुझे उम्मीद है कि तुम मुझेदेख पाओगी. मैं बहादुर बनने का वादा करती हूं. मैं वह सब कुछ करूंगी जो हमने प्लान किया था. तुम्हें समुद्र तट पर मिलते हैं और जंगल में हनी. अबप्रकाश में"

गौरतलब है कि अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका शाह का पांच अगस्त को निधन हो गया था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने एक पोस्ट केजरिए दी थी. उन्होंने फेसबुक पर बताया कि उनकी दिवंगत बेटी की याद में बृहस्पतिवार शाम को प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी. दिव्या औरउनके पति सिद्धार्थ शाह ने एक संयुक्त बयान में मिहिका शाह के पांच अगस्त 2024 को निधन के बारे में जानकारी दी.


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.