ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

अखंडा 2 की रिलीज़ पोस्टपोन हुई

Photo Source :

Posted On:Friday, August 29, 2025

साउथ अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस के लिए यह खबर निराशाजनक है क्योंकि उनके पसंदीदा स्टार की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अखंडा 2' की रिलीज डेट को अभी के लिए टाल दिया गया है।

नंदमुरी बालकृष्ण ने आज अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जो कि फिल्म के निर्माताओं ने लिखा है। उन्होंने इस नोट में लिखा, नंदमुरीबालकृष्ण की 'अखंडा 2' को और बेहतर बनाने के लिए री-रिकॉर्डिंग, वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए और समय चाहते हैं। नई रिलीजतारीख बाद में बताई जाएगी। यह खबर बालकृष्ण के प्रशंसकों के लिए निराशाजनक है, जो इस एक्शन फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कररहे हैं।

फिल्म 'अखंडा 2' में नंनदमुरी बालकृष्ण के अलावा संयुक्ता मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में आधी पिनिसेट्टी खलनायक बने हैं। इनकेअलावा 'खेल खेल में' एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल और 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी उर्फ हर्षाली मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्मका निर्माण राम अचंता और गोपीनाथ अचंता 14 रील्स प्लस बैनर के तहत कर रहे हैं। इस फिल्म का संगीत थमन ने तैयार किया है।

यह साल 2021 में आई 'अखंडा' का ही सीक्वल है। फिल्म का टीजर बालकृष्ण के जन्मदिन के अवसर पर जारी किया गया था। फिल्म 'अखंडा 2' का निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है। 'अखंडा' का निर्देशन भी उन्होंने किया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।

Check Out The Post:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.