ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का दूसरा गाना 'अखियां गुलाब' रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 24, 2024

शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमिस्ट्री देखने के लिए हर कोई बेताब है। उनकी फिल्म के ट्रेलर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लोगों ने खूब पसंद किया और अब फाइनली कल फिल्म से दूसरा गाना 'अखियां गुलाब' रिलीज़ हो गया है.

टी-सीरीज के सोशल मीडिया पेज पर गाने की शेयर करते हुए लिखा गया, "प्यार की एक नई छटा का स्वागत करें @शाहिद कपूर & @kritisanon क्योंकि वे आपकी स्क्रीन पर #अखियांगुलाब का जादू लाते हैं! #अखियांगुलाब वीडियो रिलीज़ हुआ"

अँखियाँ गुलाब एक रोमांटिक है। शाहिद और कृति की केमिस्ट्री फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही काफी चर्चा में है। दोनों को एक साथ देखने के लिए उनके फैंस काफी इंतजार कर रहे है। फिल्म का पहला गाना 'लाल पीली अखियां' एक डांस नंबर पहले ही रिलीज़ हो गया था और गाना इस समय काफी हिट हो गया है। काफी अरसे के बाद शाहिद को डांस करता देख यह उनके फैंस के लिए एक सरप्राइज साबित हुआ।

फिल्म को 'एक इम्पॉसिबल लव स्टोरी' का टैग दिया गया है और इसको अमित जोशी और आराधना साह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में शाहिद और कृति के साथ साथ धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगे।

फिल्म 9 फरवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Check Out The Song:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.