ताजा खबर
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||   

अक्षय कुमार की नई फिल्म 'भूत बंगला', डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ 14 साल के बाद फिर से आएंगे नजर

Photo Source :

Posted On:Monday, September 9, 2024

आज अक्षय कुमार के जन्मदिन पर उन्होंने अपने चाहने वालों को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने और डायरेक्टर प्रियदर्शन ने हमें कई हिटफिल्में दी है और अब 14 साल के बाद एक बार फिर से दोनों एक साथ काम करते नजर आएंगे फिल्म 'भूत बंगला' में। आज अपने जन्मदिन पर अक्षयने फिल्म के मोशन पोस्टर के रिलीज़ के साथ यह खबर सबको दी।

अक्षय ने फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, "साल दर साल मेरे जन्मदिन पर आपके प्यार के लिए धन्यवाद! इस सालका जश्न 'भूत बंग्ला ' के फर्स्ट लुक के साथ! मैं 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इस ड्रीम कोलैबोरेशन को काफी समय हो गया है... इस अविश्वसनीय यात्रा को आप सभी के साथ शेयर करने के लिए मैं इंतजार नहीं कर पा रहा हूँ । जादू के लिए बने रहें! #भूतबंगला।”

फ़र्स्ट-लुक पोस्टर में, अक्षय के हाथ में एक दूध का कटोरा है । आमतौर पर अशुभ मानी जाने वाली काली बिल्ली उनके कंधे पर बैठी हुई है और पीछेहम एक टूटा फूटा बंगला देख सकते हैं।

आज के समय में हॉरर कॉमेडी ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है। स्त्री 2 की सफलता के बाद अब अक्षय और प्रियदर्शन भी इन जॉनर को आपकेलिए लेकर आ रहे हैं। 14 साल के बाद अक्षय और प्रियदर्शन एक साथ काम करते नजर आएंगे। उन दोनों की एक साथ आखिरी फिल्म दे दना दनथी जो साल 2009 में रिलीज़ हुई थी।

इसके साथ साथ वर्कफ़्रंट पर, अक्षय कई फिल्मो में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म स्काई फोर्स, सिंघम अगेन, कन्नप्पा, जॉली एलएलबी 3, वेलकमटू द जंगल, शंकरा, हेरा फेरी 3, वेदत मराठे वीर दौडले सात में नजर आएंगे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.