ताजा खबर
रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||    ‘अमेरिका में भारत को लेकर गलत धारणाएं’, वाशिंगटन में बोले RSS महासचिव दतात्रेय होसबोले   ||    नोएडा में आतंकी साजिश नाकाम UP ATS ने दबोचे ISI के दो 'स्लीपर सेल' ग्रेनेड हमले की थी तैयारी   ||    कमाई में डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस का जलवा वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनें पछाड़ीं   ||   

अल्लू अर्जुन ने वायनाड रिलीफ फण्ड के लिए 25 लाख का दान दिया

Photo Source :

Posted On:Monday, August 5, 2024

तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने वायनाड में हुए भूस्खलन के पीड़ितों की मदद के लिए केरल सीएम रिलीफ फंड में 25 लाखरुपये दान करने का फैसला लिया है। रविवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर किया.

अल्लू अर्जुन ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘मैं वायनाड में हाल ही में हुए भूस्खलन से बहुत दुखी हूं। केरल ने मुझे हमेशा बहुत प्यारदिया है और मैं पुनर्वास कार्य का समर्थन करने के लिए केरल सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये दान करके अपना योगदानदेना चाहता हूं। आपकी सुरक्षा और शक्ति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं.’

अपनी पोस्ट शेयर कर कैप्शन में अभिनेता ने कहा, “केरल के लोगों की सुरक्षा और शक्ति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. 30 जुलाईकी सुबह केरल के वायनाड जिले के पुंजरी माटोम, मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला, मेप्पाडी और कुनहोम गांवों में कई भूस्खलनहुए. इन भूस्खलनों के परिणामस्वरूप भारी जनहानि हुई. भारी बारिश के कारण पहाड़ी के ढहने से कीचड़, पानी और पत्थरों काबहाव इलाके में फैल गया.’

बता दें, केरल के वायनाड जिले में 30 जुलाई को भारी बारिश और भूस्खलन हुआ, जिसकी वजह से कई लोगों की जान चलीगई. शुक्रवार शाम को भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 300 को पार कर गई और 200 से अधिक लोग अभी भी लापताबताए जा रहे हैं.

इस बीच, अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए कमर कस रहे हैं. यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीजहोने वाली थी, लेकिन अब 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.