ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

भूल भुलैया 3 से 'अमी जे तोमार' रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 26, 2024

'भूल भुलैया' फिल्म के दोनों पार्ट में 'अमी जे तोमार' गाना है. ये गाना इतना ज्यादा पॉपुलर है कि मेकर्स फिल्म के तीसरे पार्ट में भी इस गाने को लेकरआए. इस गाने का टीजर रिलीज किया गया था जिसने फैंस के बेचैन कर दिया. जिसके बाद अब मेकर्स ने ये पूरा गाना यूट्यूब पर रिलीज कर दिया हैजिस पर फैंस बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं.

'अमी जे तोमार 3.0' को नए अंदाज में पेश किया गया है. मुंबई के रॉयल ओपेरा में इस गाने का ग्रैंड लॉन्च हुआ, जिसमें कार्तिक आर्यन, माधुरीदीक्षित, विद्या बालन, भूषण कुमार, डायरेक्टर अनीस बज्मी और कंपोजर अमाल मलिक मौजूद थे. इस खास मौके पर माधुरी और विद्या ने अपनीशानदार परफॉर्मेंस से सभी को दीवाना कर दिया.

'अमी जे तोमार' पहली फिल्म से ही इस सीरीज का एक क्लासिक गाना रहा है, लेकिन इस बार यह एक नई एनर्जी के साथ आया है.अमी जे तोमार3.0 में मूल मंजुलिका, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के बीच जबरजदस्त फेस ऑफ दिखाया गया है. इस गाने के लॉन्च के दौरान इन दोनों ने भीजमकर इस गाने पर डांस किया.

अमी जे तोमार 3.0 को श्रेया घोषाल ने गाया है, जबकि इसके बोल समीर ने लिखे हैं. गाने के नए वर्जन को अमाल मलिक ने गाया है. मशहूरकोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने इन क्लासिकल डांस स्टाइल का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन तैयार किया, जिसमें दोनों सितारे अपने बेहतरीन अंदाज मेंनजर आए. अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टेड और भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसमेंकार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित हैं. ये फिल्म दिवाली पर 1 नवंबर को थिएटर में रिलीज होगी.

Check Out The Song:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.