ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

भक्षक फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ, भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आएगी

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 18, 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की नई फिल्म भक्षक का पहला लुक सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया गया है. सच्ची घटनाओंसे प्रेरित, रेड चिलीज के प्रोडक्शन में तैयार हुई इस फिल्म में भूमि पेडनेकर एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आरही हैं, जो सच को दुनिया के सामने लाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं.

फिल्म के टीजर में भूमि पेडनेकर के साथ संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और सई ताम्हणकर अहम रोल में नजर आ रहे हैं.

भूमि पेडनेकर स्टारर भक्षक फिल्म की कहानी एक ऐसी जर्नलिस्ट की कहानी है जो दुनिया के सामने जघन्य अपराध, महिलाओंके खिलाफ हो रहे अपराधों की ग्राउंड रिएलिटी दुनिया के सामने लाती है.

भक्षक फिल्म के टीजर को देख यह समझ आता है कि जर्नलिस्ट का किरदार निभा रहीं भूमि पेडनेकर को एक टिप मिलती है किएक बालिका गृह में बच्चियों के साथ गलत हो रहा है. जिसका सच पता लगाने के लिए भूमि निकल पड़ती हैं.

शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज के बैनर तले बनी फिल्म भक्षक के प्रोड्यूसर गौरी खान और गौरव वर्मा हैं. वहींफिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी पुलकित ने उठाई है. सस्पेंस थ्रिलर फिल्म भक्षक 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में नहींबल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी.

Check Out The Teaser:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.