ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

बिग्ग बॉस 19 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 7, 2025

इंडिया के सबसे एंटरटेनिंग रियलिटी शो बिग बॉस 19 का काउंटडाउन शुरू गया है। 24 अगस्त से इसका प्रीमियर होगा, उससे इसका ट्रेलर गुरुवारको जारी कर दिया गया। इसके ट्रेलर में सलमान खान एक नेता के रूप में हॉल में प्रवेश करते हैं। देखने से लग रहा है कि इस बार शो की थीम संसदसे प्रेरित होगी। सलमान खान कहते हैं, इस बिग बॉस के घर में ड्रामा क्रेजी नहीं, डेमोक्रेसी होगी।

फिर वो बताते हैं कि कैसे इस बार का बिग बॉस बाकी दूसरे सीजन से अलग होगा। इस ट्रेलर से साफ हो गया है कि इस बार भी बिग बॉस कोसलमान खान ही होस्ट करेंगे। इससे पहले ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि कोई और इस शो को होस्ट कर सकता है।

रियलिटी शो में इस बार घर वालों की थीम 'सरकार' होगी। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है। इसका ट्रेलर बता रहा है कि इस बारबिग बॉस का ये सीजन काफी धमाकेदार होने जा रहा है। बिग बॉस-19 को 24 अगस्त 2025 से जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स पर रात10.30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

जियो हॉट स्टार बिग बॉस सीजन 19 के रोमांच को और बढ़ाने के लिए तैयार है। इसे इंटरेक्टिव बनाने के लिए भी उन्होंने काफी प्रयास किए हैं। इसबार दर्शकों को ऐप के जरिए सीधे वोट करके अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को सेव करने का मौका मिलेगा। इस सीजन में 'जीतो धन धना धन' कॉन्टेस्टभी शुरू किया गया है, जिसमें प्रशंसकों को शो से जुड़े आसान सवालों के जवाब देकर इनाम जीतने का मौका मिलेगा।

Check Out The Trailer:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.