ताजा खबर
Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||   

एक्टर और विधायक मुकेश एम पर केस दर्ज हुआ, शारीरिक शोषण का आरोप

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 29, 2024


हेमा कमिटी रिपोर्ट के आने के बाद मानो मलयालम सिनेमा पर जैसे बिजली ही गिर गई है, अब खबर सामने आई हैं की मलयाली फिल्मों के मशहूर एक्टर और CPI (M) से कोल्लम के विधायक मुकेश एम. के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

एक्ट्रेस मीनू मुनीर ने पहले फेसबुक पोस्ट के जरिए मुकेश समेत 7 लोगों पर फिल्म के सेट में शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया, उसके बाद केरल पुलिस को लिखित शिकायत दी। केरल पुलिस ने गुरुवार को 67 साल के एक्टर के अलावा साउथ एक्टर जयसूर्या समेत 7 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। इन सभी आरोपियों का जिक्र मीनू ने अपनी फेसबुक पोस्ट में किया था।

इस मामले की जांच SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) करेगी, जिसे मलयाली फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे सेक्शुअल हैरेसमेंट के मामलों की जांच के लिए गठित किया गया है।

बताते चलें कि 67 साल के एक्टर मुकेश मलयाली सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। करीब 50 साल के फिल्मी करियर में मुकेश ने 275 फिल्मों में काम किया है। सीनियर एक्टर मुकेश पर कुछ सालों पहले उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सरिता ने मारपीट और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.