ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 31, 2026

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा के निधन को आज 13 दिन पूरे हो गए हैं। 94 वर्ष की आयु में 19 मार्च को उनकानिधन हुआ था, जिसके बाद 20 मार्च को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद घड़ी में अब 13वीं की रस्म के मौके पर बॉलीवुडसितारे मनीष के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

इस मौके पर सबसे पहले नजर आए अभिनेता वरुण धवन, जो अपने पिता डेविड धवन और पत्नी नताशा दलाल के साथ मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे।तीनों ने परिवार के साथ समय बिताकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उनका सादा और गंभीर अंदाज देखने को मिला।

वहीं, मनीष की करीबी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ यहां पहुंचीं। दोनों बहनें सिंपल और एलिगेंटलुक में नजर आईं और उन्होंने मनीष के परिवार के साथ खड़े होकर अपना समर्थन जताया। सोशल मीडिया पर उनके विजिट के वीडियो भी सामने आएहैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इनके अलावा ख़ुशी कपूर भी मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं। इस दौरान उनके चेहरे पर साफ तौर पर उदासी झलक रही थी। उन्होंने भी परिवार के प्रतिअपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में साथ खड़ी नजर आईं।

मनीष मल्होत्रा इंडस्ट्री के उन चुनिंदा लोगों में से हैं, जिनके साथ लगभग हर बड़ा सितारा जुड़ा हुआ है। ऐसे में उनकी मां के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री काइस तरह एकजुट होकर उनके घर पहुंचना इस बात का सबूत है कि मुश्किल वक्त में रिश्ते और मजबूत हो जाते हैं।

Check Out The Post:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.