ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

सिंघम अगेन में नजर आएंगे चुलबुल पांडेय

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 22, 2024

दीवाली पर रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' को लेकर काफी बज बना हुआ है. इस मल्टीस्टारर फिल्म में एक और सितारे की एंट्री हो गई है. ये सिताराकोई और नहीं बल्कि अपने भाईजान हैं. इस फिल्म में एक शानदार ट्विस्ट में, सलमान खान अपने आइकॉनिक रोल चुलबुल पांडे के तौर पर सिंघमअगेन में कैमियो करते नजर आएंगे.

सलमान खान की 'सिंघम अगेन' में एंट्री के बाद वो रोहित शेट्टी की कॉप यूनीवर्स का हिस्सा बन जाएंगे. इस क्रॉसओवर में पहली बार सिंघम औरचुलबुल दो आइकॉनिक किरदारों को एक साथ पर्दे पर लाया जा रहा है, जो 'सिंघम' फ्रेंचाइजी में के लिए धमाकेदार होने वाला है. इस ऐलान के बादफैंस इस हाई-ऑक्टेन का इंतजार और बेसब्री से कर रहे हैं. जहां सलमान खान चुलबुल पांडे के रूप में नजर आएंगे और अजय देवगन अपने निडरकिरदार बाजीराव सिंघम के रूप में वापसी स्क्रीन पर ताबड़तोड़ एक्शन करते दिखेंगे. खास बात है कि बाबा सिद्दीकी की मौत और सलमान खान कोलगातार मिल रही धमकी के बाद ये पहली मूवी है जिसमें सलमान नजर आएंगे.

सलमान खान ने इस कैमियो से एक बार फिर अपने दोस्तों रोहित शेट्टी और अजय देवगन से किए वादे को पूरा कर लिया है. जो साबित करता है कि'द शो मस्ट गो ऑन'. रोहित शेट्टी, जो अपने धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस और दिलचस्प कहानियों के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म के साथ एक औरब्लॉकबस्टर दे सकते हैं. सलमान खान के इस फिल्म में शामिल होने से दांव और भी बढ़ जाएंगे और दोनों सितारों के फैंस के लिए ये सीन काफीबेहतरीन होने वाला है.

'सिंघम अगेन' इस दिवाली 1 नवंबर, 2024 को थिएटर में रिलीज होगी. जिसकी टक्कर कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से होगी.


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.