ताजा खबर
LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||   

अल्लू अर्जुन की फिल्म में नजर आएगी दीपिका पादुकोण

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 7, 2025

संदीप रेड्डी वांगा की प्रभास स्टारर फिल्म ‘स्पिरिट’ को छोड़ने के बाद अब दीपिका पादुकोण के हाथ एक बड़ी पैन इंडिया फिल्म लगी है। दीपिका की‘जवान’ फेम निर्देशक एटली और अल्लू अर्जुन की फिल्म में एंट्री हुई है। आज दीपिका के अनाउंसमेंट का टीजर जारी किया गया। जिससे ये पताचलता है कि फिल्म में दीपिका एक योद्धा का किरदार निभाएंगी। इस दौरान वो तलवारबाजी और घुड़सवारी करती भी दिखेंगी। फिल्म का नाम अभीतय नहीं है। अभी फिल्म को 'AA22xA6' के नाम से जाना जा रहा है।

फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। सन पिक्चर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से टीजर वीडियो शेयर किया गया है। इसमें दीपिकापादुकोण भी नजर आ रही हैं। मेकर्स ने फिल्म में उनका स्वागत किया है। टीजर के साथ कैप्शन लिखा है, 'विजय पथ पर अग्रसर रानी। स्वागत हैदीपिका पादुकोण'।

मेकर्स की तरफ से जारी टीजर में अल्लू अर्जुन की झलक नहीं नजर आ रही है। सिर्फ दीपिका और एटली को ही देखा जा सकता है। दोनों बातचीतकर रहे हैं और एटली अभिनेत्री को तलवारबाजी के बारे में समझा रहे हैं।

टीजर में दीपिका जिस अंदाज में नजर आई हैं, उससे साफ है कि फिल्म में वे मजबूत भूमिका निभाने वाली हैं। उनके एक्शन का दम भी दर्शकों कोदेखने को मिलेगा। अल्लू अर्जुन की एटली के साथ यह पहली फिल्म है। मगर, दीपिका ने फिल्म 'जवान' में निर्देशक के साथ काम किया है। ऐसेवक्त में जब 'स्पिरिट' फिल्म से दीपिका बाहर हो चुकी हैं, तब इस बड़ी फिल्म में उनकी एंट्री की खबर फैंस के लिए भी खुशखबरी से कम नहीं।

Check Out The Post:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.