ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

मेट्रो इन दिनों का सेकंड सिंगल, दिल का क्या, कल रिलीज़ होगा

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 8, 2025

मेट्रो इन दिनों के ट्रेलर और फर्स्ट सिंगल के बाद, अब मेकर्स ने फिल्म के दूसरे सांग “दिल का क्या” का टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ करदिया है। यह भावुक और दिल को छू जाने वाला ट्रैक 9 जून को रिलीज़ होगा – ये खबर खुद टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर कीहै।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “एक सवाल, हज़ार जज़्बात, दिल का क्या सांग कल रिलीज़ होगा। आपकी कहानी 4 जुलाई से सिनेमा घरो मेंरिलीज़ होगी"

पोस्टर को देखकर लग रहा है कि ये गाना प्यार, दर्द और एहसासों से भरी हुई कहानी को और गहराई देने वाला है। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी मेट्रोइन दिनों, उनकी 2007 की फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो' का स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। यह फिल्म आज के दौर की शहरी कहानियों को एकभावनात्मक अंदाज़ में पेश करती है – जिसमें प्यार, अकेलापन, रिश्ते और उलझनें सब कुछ शामिल हैं।

फिल्म के शानदार कास्ट में हैं आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फ़ज़ल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ताऔर अनुपम खेर। और जब संगीत की बागडोर प्रितम के हाथ में हो, और आवाज़ हो अरिजीत सिंह की – तो “दिल का क्या” दिल के सबसे कोमलतार छेड़ने वाला है।

मेट्रो इन दिनों, 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है – और अगर इसके गानों से कुछ अंदाज़ा लगाएं, तो ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, एकम्यूजिकल एहसास बनने वाली है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.