ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

दिलजीत दोसांझ ने बॉर्डर 2 के सेट्स से शेयर किया बीटीएस वीडियो!

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 2, 2025

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने फिल्म 'बॉर्डर 2' के सेट से एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद उनके खिलाफ अफवाहें फैलाने वालों के मुंह पर ताला लग गया है। फिल्म सरदार जी 3 के विवाद के बीच दिलजीत का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में दिलजीत ने लिखा है- बॉर्डर 2।

दरअसल पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर दिलजीत के खिलाफ कई तरह के पोस्ट और बातें सामने आ रही थीं। उनकी फिल्म सरदार जी 3 में हानिया आमिर के कास्ट होने से शुरू हुआ पूरा विवाद दिलजीत को फिल्म 'बॉर्डर 2' से बाहर निकाले जाने की मांग तक जा पहुंचा था। इतना ही नहीं, फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पर भी रोक लगाए जाने की मांग की जा रही थी लेकिन अब दिलजीत ने खुद ही अपना वीडियो शेयर करके सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है।

दिलजीत के इस पोस्ट पर अब फैंस धड़ल्ले से कमेंट्स कर रहे हैं। दिलजीत ने जैसे ही वीडियो को शेयर किया है, कमेंट करने वालों की झड़ी लग गई। कई यूजर्स ने दिलजीत के इस पोस्ट पर हार्ट वाले इमोजी बनाए। इसके अलावा फैंस ने उन आलोचकों को भी ट्रोल किया जो दिलजीत के खिलाफ काफी दिनों से बातें कर रहे थें।

आपको बता दें विवाद के चलते दिलजीत की फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया लेकिन बावजूद इसके एक्टर की इस फिल्म ने कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। दिलजीत ने बुधवार सुबह फिल्म सरदार जी 3 को लेकर भी एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि फिल्म विदेशों में रिकॉर्ड तोड़ रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Check Out The Post:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.