ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के साथ 12 लाख की धोखाधड़ी, ड्राइवर और पेट्रोल पंप कर्मचारी गिरफ्तार

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 4, 2025

बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता फरहान अख्तर की मां व प्रसिद्ध लेखिका हनी ईरानी के साथ 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामलासामने आया है। इस धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले कोई बाहरी शातिर ठग नहीं, बल्कि घर के अंदर काम करने वाला उनका ड्राइवर नरेश सिंह औरएक पेट्रोल पंप कर्मचारी अरुण सिंह निकले।

बांद्रा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, हनी ईरानी की मैनेजर दिया भाटिया ने 1 अक्टूबर को पुलिस को बताया कि फरहान अख्तर के नाम से जारीतीन फ्यूल कार्ड का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। यह कार्ड केवल गाड़ियों में ईंधन भरवाने के लिए थे, लेकिन ड्राइवर नरेश ने इन्हें पैसों की हेराफेरी के लिए इस्तेमाल किया।

जांच में सामने आया कि कार्ड से पेट्रोल भरवाने का रिकॉर्ड उन गाड़ियों में दिख रहा था जो सात साल पहले ही बेच दी गई थीं, और जिन गाड़ियों कीटंकी 35 लीटर की थी, उनमें 62 लीटर तक पेट्रोल डलवाया गया। इससे टीम को शक हुआ और पूछताछ में खुलासा हुआ कि नरेश और अरुणमिलकर कार्ड को पेट्रोल पंप पर स्वाइप करते थे और बिना ईंधन डलवाए नकद राशि का लेन-देन कर रहे थे।

प्रत्येक ट्रांजैक्शन से नरेश को 1000 से 1500 रुपये मिलते थे। उसने पुलिस को बताया कि उसने 2022 में फरहान के एक पुराने ड्राइवर से ये कार्डहासिल किए थे और तभी से इस धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था।

मुंबई पुलिस ने अब भारतीय दंड संहिता की धाराओं 316(2), 318(4), और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों कोहिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरहान अख्तर या हनी ईरानी की ओर से फिलहाल कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों केअनुसार, परिवार कानूनी कार्रवाई को लेकर गंभीर है और पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहा है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.