ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 15, 2025

हिंदी सिनेमा की महान अभिनेत्री कामिनी कौशल का शुक्रवार को 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शनिवार, 15 नवंबर 2025 को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली शमशान घाट में संपन्न हुआ। उनके अंतिम दर्शन के लिए परिवार के सदस्य और करीबी लोग उपस्थित रहे। खास बात यह रहीकि उनके पालतू डॉग्स को भी अंतिम दर्शन कराए गए। उनका अंतिम संस्कार विद्युत (इलेक्ट्रिक) शवदाह के जरिए किया गया।

कामिनी कौशल ने अपने करियर की शुरुआत 1946 में फिल्म ‘नीचा नगर’ से की थी। यह फिल्म फ्रांस के कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हुई औरगोल्डन पाम पुरस्कार जीता। 20 वर्ष की आयु में ही वे स्टारडम के शिखर पर पहुँच गईं।

अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिनमें शहीद (1948), नदिया के पार (1948), आग (1948), जिद्दी (1948), शबनम (1949), आरजू(1950), बिराज बहू (1954) शामिल हैं। 'बिराज बहू' के लिए उन्हें 1954 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। उन्होंने हर दौर केसुपरस्टार्स के साथ काम किया, जिनमें मनोज कुमार, शाहिद कपूर, शाहरुख खान और आमिर खान शामिल हैं।

कामिनी कौशल ने अपनी कला और प्रतिष्ठा से हिंदी सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी। उनका योगदान पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा, और उनकेअभिनय की यादें हमेशा फिल्मों के पर्दे पर जीवित रहेंगी।

Check Out The Post:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.