ताजा खबर
रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||    ‘अमेरिका में भारत को लेकर गलत धारणाएं’, वाशिंगटन में बोले RSS महासचिव दतात्रेय होसबोले   ||    नोएडा में आतंकी साजिश नाकाम UP ATS ने दबोचे ISI के दो 'स्लीपर सेल' ग्रेनेड हमले की थी तैयारी   ||    कमाई में डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस का जलवा वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनें पछाड़ीं   ||   

नील नितिन मुकेश बोले – “20 साल में पहली बार ऑडिशन दिया, क्योंकि ये रोल दिल से जुड़ गया था”

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 14, 2025

अभिनेता नील नितिन मुकेश जल्द ही म्यूज़िकल ड्रामा सीरीज़ हैं जूनून.ड्रीम.डेयर.डोमिनेट. में एक दमदार भूमिका में नज़र आने वाले हैं। यह शो 16 मई 2025 को JioHotstar पर रिलीज़ होगा और इसे डायरेक्ट किया है अभिषेक शर्मा ने। 20 एपिसोड की इस सीरीज़ में नील गगन आहूजा नामक एकमेंटर का किरदार निभा रहे हैं, जो इमोशनल, स्ट्रॉन्ग और बेहद जटिल है।

शो के ट्रेलर लॉन्च पर नील ने खुलासा किया, “मेरे करियर का यह सबसे मुश्किल कास्टिंग प्रोसेस था। 20 साल से इस इंडस्ट्री में हूं, लेकिन यहपहला रोल है जिससे मैं दिल से जुड़ गया हूं। मैं खुद म्यूज़िक बनाता हूं, पियानो बजाता हूं, लेकिन गगन आहूजा को निभाना एक अलग ही अनुभव था—एक एक्टर के तौर इस रोल ने मुझे काफी पुश किया"

नील ने बताया कि शुरुआत में लोग इस बात को लेकर शंकित थे कि वह इस रोल के लिए फिट हैं या नहीं। “मैं दिल्ली में किसी और प्रोजेक्ट कीशूटिंग कर रहा था, तभी डायरेक्टर अभिषेक ने कहा, ‘क्या करें?’ मैंने खुद कहा, ‘ऑडिशन ले लो।’ 20 साल में मैंने कभी ऑडिशन नहीं दिया था—लेकिन इस रोल के लिए दिया. अभिषेक ने दो सीन लिखे, और गगन का इमोशनल सफर समझाया—वहीं से बात पक्की हो गई।”

उन्होंने बताया कि यह शो खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें फिल्मों, टीवी, डिजिटल और नए कलाकार—सभी साथ काम कर रहे है. “यह पहली बारहै जब इतने अलग-अलग बैकग्राउंड के लोग एक साथ काम कर रहे हैं। यहाँ टैलेंट की बात है, न कि सिर्फ नाम की। कोई कॉम्पिटिशन नहीं, बस सभीका बेस्ट देना ही मकसद था।” नील ने यह भी कहा कि “पिछला साल मेरे करियर का सबसे सीखने वाला समय रहा है। इतने टैलेंटेड लोगों के साथकाम करके मैं खुद को फिर से तराश पाया।”


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.