ताजा खबर
Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||   

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के स्टार इयान ग्लेन अब तन्वी द ग्रेट में नजर आएंगे, अनुपम खेर का खुलासा

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 22, 2024

अनुपम खेर की आगामी निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ने हाल ही में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के फेम स्टार इयान ग्लेन की लीक हुई तस्वीरों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा हैं. वायरल तस्वीरों में अनुपम खेर और इयान को एक साथ देखा गया है. तस्वीरें लीक होने के बाद 'द कश्मीर फाइल्स' के एक्टर ने आज, 22 अगस्त को अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा किया और बताया है कि वे और इयान एक साथ काम कर रहे हैं.

अनुपम खेर ने इयान ग्लेने को इंस्टाग्राम पर टैग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है, 'अनाउंसमेंट: देवियों और सज्जनों! कल 'तन्वी द ग्रेट' के सेट से हमारी तस्वीर वायरल होने के बाद, इयान ग्लेन और मैंने फिल्म के लिए हमारे कोलैबोरेशन के बारे में दुनिया को बताने का फैसला किया. व्यक्तिगत रूप से मैं इयान को अपने डायरेक्टोरियल वेंचर में पाकर बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. मैं स्टेज और स्क्रीन पर उनके टैलेंट का फैन रहा हूं और निश्चित रूप से गेम ऑफ थ्रोन्स का भी. थैंक्यू यू दोस्तों. जय हो.'

कुछ दिनों पहले 'तन्वी द ग्रेट' के सेट से अनुपम खेर और इयान ग्लेन की तस्वीरें वायरल हुई थीं. वायरल तस्वीरों में अनुपम खेर ग्लेन को एक सीन दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में दोनों एक्टर एक-दूसरे के सामने खड़े होकर किसी मुद्दे पर बात करते दिख रहे हैं.

अनुपम खेर स्टूडियो के तहत निर्मित फिल्म में ऑस्कर विजेता संगीतकार एम.एम. कीरवानी और अकादमी विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी समेत कई दिग्गज शामिल है. इयान ग्लेन की महत्वपूर्ण भूमिका ने इस प्रोजेक्ट में और भी रोचक बना दिया है.

Check Out The Post:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.