ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

अनीत पड्डा के जन्मदिन पर मोहित सूरी का खास पोस्ट, लिखा – 'मेरी स्टार, हमेशा प्यार'

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 14, 2025

फिल्म सैयारा से धमाकेदार डेब्यू करने वाली अनीत पड्डा आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं, और इस खास मौके पर निर्देशक मोहित सूरी ने उन्हें बेहद खास अंदाज़ में विश किया है।

मोहित सूरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनीत के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें वे अनीत के सिर पर किस करते नजर आ रहे हैं। इसइमोशनल पल को कैप्शन के साथ और भी खास बना दिया गया – "जन्मदिन मुबारक मेरी स्टार @aneetpadda! रास्ता रोशन करने के लिए शुक्रिया...हमेशा प्यार #happybirthdayaneetpadda #allaboutlastnight" - इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फैन्स इस तस्वीर और मोहित के शब्दों को देखकर अनीत के साथ उनके बॉन्ड की सराहना कर रहे हैं।

मोहित सूरी की फिल्म सैयारा ने 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में जगह बनाई। यह फिल्म 18 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई थी और 12सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म की कहानी एक स्ट्रगलिंग सिंगर कृष कपूर (अहान पांडे) और वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) के इमोशनललव स्टोरी पर आधारित है।

कोरियन फिल्म ए मोमेंट तो रेमेबर से प्रेरित इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने सराहा। खासतौर पर अहान और अनीत की केमिस्ट्री औरपरफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, बल्कि अनीत पड्डा को भी "नेक्स्ट बिग स्टार"बना दिया।

मोहित सूरी की इस पोस्ट से इतना तो तय है कि निर्देशक और अभिनेत्री के बीच न सिर्फ शानदार वर्क रिलेशन है, बल्कि एक गहरा इमोशनल बॉन्ड भीहै। अब देखना ये है कि क्या मोहित और अनीत एक बार फिर किसी नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे? फैन्स तो अब से ही इंतज़ार करने लगे हैं!


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.