ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

एम्सटर्डम में अल्लू अर्जुन का 'बर्थडे क्यूटी' वाला प्यार, स्नेहा रेड्डी के लिए खास पोस्ट वायरल

Photo Source :

Posted On:Monday, September 29, 2025

स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन जब पर्दे पर आते हैं, तो एक्शन और स्वैग से फैंस दीवाने हो जाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने दिल जीता है अपनीसीधी-सादी और बेहद प्यारी बर्थडे पोस्ट से, जो उन्होंने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की है।

“हैप्पी बर्थडे क्यूटी” – इस छोटे से मैसेज ने इंटरनेट पर बड़ी हलचल मचा दी है। साथ में जो तस्वीरें उन्होंने शेयर कीं, वो एम्सटर्डम की खूबसूरतगलियों, नहरों और खासकर उस मुस्कुराते हुए कपल की हैं, जो एक-दूसरे के साथ हर पल को खास बना रहा है। तस्वीरों में सिर्फ बैकग्राउंड ही नहीं, बल्कि उनकी बॉन्डिंग भी कमाल की दिखी।

अल्लू अर्जुन वैसे तो अपनी निजी ज़िंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन जब भी कोई ऐसा लम्हा साझा करते हैं, तो वह दिल छू जाता है।उनकी ये पोस्ट भी फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रही, और कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई।

2011 में शादी के बंधन में बंधने वाले अल्लू-स्नेहा अब एक खूबसूरत फैमिली के रूप में सामने हैं – उनके बेटे अयान और बेटी अर्हा के साथ। खासबात तो ये है कि अल्लू अर्हा ने भी अपने पापा के नक्शे कदम पर चलते हुए शाकुंतलम में 'भरत' का किरदार निभाकर फिल्मी दुनिया में एंट्री कर ली है।

स्क्रीन पर भले ही वो 'पुष्पा' बनकर दुश्मनों के छक्के छुड़ा देते हैं, लेकिन इस एम्सटर्डम पोस्ट ने उनके ‘रोमांटिक हीरो’ वाले साइड को भी सबके सामनेला दिया। चाहे फिल्मों में हो या असल ज़िंदगी में, अल्लू अर्जुन हर रोल में दिल जीतना जानते हैं — और यही बात उन्हें खास बनाती है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.