ताजा खबर
सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||    ईरान के हवाई क्षेत्र में फिर से गूंजी विमानों की गड़गड़ाहट: 50 दिनों के बाद घरेलू उड़ानें बहाल; रूस ...   ||    भारत के पहले FDRE प्रोजेक्ट का आगाज़ जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने शुरू की कमीशनिंग हरियाणा को मिलेगी शेड्यू...   ||    भारत-भूटान सीमा शुल्क सहयोग 7वीं जेजीसी बैठक में व्यापार सुगमता और डिजिटल सुरक्षा पर बनी सहमति   ||    अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक   ||   

हाउसफुल 5 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 27, 2025

बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक हाउसफुल एक बार फिर से दर्शकों को हंसी का फुल डोज देने के लिए तैयार है। ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर अब सामने आ चुका है और इसे देखकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म में एक बार फिर से अक्षय कुमार और रितेश देशमुखकी जोड़ी धमाल मचाने को तैयार है। साथ ही इस बार कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख से लेकर संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा नजर आ रही हैं।

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं तरुण मनसुखानी। ट्रेलर की बात करें तो यह शुरू से लेकर आखिर तक पूरी तरहसे एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है। ट्रेलर में कॉमिक टाइमिंग, रंगीन लोकेशंस और फुल ऑन मसाला देखने को मिला है।

फिल्म के ट्रेलर में अभिषेक बच्चन, रितेश और अक्षय के बीच तनातनी चल रही है जोली बनने को लेकर। दरअसल रणजीत अपने जन्मदिन पर अपनीप्रॉपर्टी बेटे जॉली के नाम पर करना चाहते हैं। करोड़ों की संपत्ति के लिए तीनों खुद को जॉली बताते हैं। इसी बीच क्रूज पर तीनों की गर्लफ्रेंड्सएक्सचेंज होने का भी इंसीडेंट होता है, जिसके बाद फुल ऑन कंफ्यूजन देखने को मिलता है। संजय दत्त की एंट्री इस बार एक अलग ही रंग लेकर आईहै। उन्होंने ट्रेलर में अपने दमदार डायलॉग्स और कॉमिक अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींचा है। वहीं जैकलीन और नरगिस ग्लैमर का तड़का लगाने मेंकोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

लंबी चौड़ी स्टारकास्ट वाली इस फिल्म को अगले महीने 6 जून को रिलीज किया जाएगा।

Check Out The Trailer:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.