ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

मैं पॉलिटिक्स ज्वाइन नहीं कर रहा - संजय दत्त

Photo Source :

Posted On:Monday, April 8, 2024

अभिनेता संजय दत्त पिछले काफी समय से राजनीति में अपने प्रवेश को लेकर चर्चा में चल रहे थे। पिछले काफी दिनों से खबर आ रही थी किअभिनेता हरियाणा से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। कहा जा रहा था कि वह कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा की यमुनानगर सीट से लोकसभा चुनावलड़ सकते हैं हालांकि, अब संजय दत्त ने इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया है।

संजय दत्त ने इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें महज अफवाह बताया है। अभिनेता ने कहा कि किसी भी पार्टी में वह शामिल नहीं होने जा रहे हैं। अगरवह राजनीति में एंट्री करेंगे, तो खुद इस बात का एलान करेंगे। इसके अलावा उन्होंने फैंस को इस खबर पर विश्वास नहीं करने की भी अपील की है।अभिनेता ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है।

संजय दत्त ने एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा, 'मैं अपने राजनीति में शामिल होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। मैंकिसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं या चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता हूं तो मैं इसकी घोषणा करनेवाला पहला व्यक्ति होऊंगा। कृपया अभी तक मेरे बारे में खबरों में जो चल रहा है, उस पर विश्वास करने से बचें।'

बता दें कि पिछले काफी दिनों से खबर आ रही थी कि कांग्रेस पार्टी पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ सेलिब्रिटी कार्ड खेलने जा रहे थे। पार्टीहाईकमान भी संजय दत्त के नाम पर राजी हो गया था और तब से लगातार चुनाव लड़ने को लेकर संजय दत्त का नाम सामने आ रहा था। मालूम हो किसंजय दत्त के पिता कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे। वहीं उनकी बहन प्रिया दत्त भी सांसद रह चुकी हैं।

काम के मोर्चे पर, संजय दत्त डबल आईस्मार्ट, शेरन दी कौम पंजाबी, केडी - द डेविल, बाप, वेलकम टू द जंगल और अन्य फिल्मों में व्यस्त हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.