ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

कभी ख़ुशी कभी ग़म ने किये 22 साल पूरे, करण जौहर और काजोल ने किया फिल्म को याद

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 14, 2023

अगर करण जौहर की फिल्मों की बात करें तो 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' सबसे पहले नंबर पर आती है क्योंकि इस फिल्म ने हमें सिखाया परिवार के प्यारके बारे में। फिल्म के रिलीज़ को आज 22 साल पूरे हो गए है और ऐसे में करण और काजोल ने एक स्पेशल मैसेज के साथ किया फिल्म को याद।

करण ने सोशल मीडिया पर फिल्म को याद करते हुए लिखा, "यह फिल्म मुझे हमेशा याद दिलाती है "अपने परिवार से प्यार करने के बारे में। " औरमेरे ऑडियंस जिन्होंने 22 साल तक इस फिल्म की स्पिरिट को जिंदा रखा है। मैं फिल्म की कास्ट का हमेशा आभारी रहूँगा -अमित जी, जया जी , शाहरुख़, काजोल, डुग्गू और बेबो और सभी कास्ट और क्रू जिन्होंने इस सफर को यादगार बनाया। आज और हमेशा के लिए धन्यवाद। "

काजोल ने भी फिल्म को याद करते हुए एक इमोशनल मैसेज अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, "K3G के 22 साल। .. एक और नाम और लम्बेसमय की याद। यश अंकल ने इस फिल्म के लिए फिल्मिस्तान स्टूडियो में नए मेकअप रूम बनवाये थे क्योंकि इतनी बड़ी स्टार कास्ट के साथ वैनिटीवैन पूरी नहीं पड़ रही थी। करण जौहर शूट के पहले दिनों में सेट पर बेहोश हुए थे गर्मी की वजह से। यह फिल्म आर्यन की डेब्यू फिल्म थी। मेरा भीयह कमबैक था। पहली बार जब मैं पिरामिड के सामने खड़ी हुई और उनको महसूस किया। यह फिल्म हर मायने में बहुत बड़ी थी, सिनेमा और ज़िन्दगीके लिए। "

फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम को ऑडियंस का बहुत प्यार मिला था और आज तक यह फिल्म लोगों के दिलों में बसी हुई है। ऑडियंस ऐसी फिल्म औरऐसी कहानी का इंतजार हमेशा करती है।

करण ने इसके बाद कभी अलविदा न कहना, माय नेम इस खान , स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर ,बॉम्बे टॉकीज, ऐ दिल है मुश्किल, रॉकी और रानी की प्रेमकहानी डायरेक्ट की है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.