ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

कैटरिना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मेर्री क्रिसमस को मिली रिलीज़ डेट

Photo Source :

Posted On:Monday, July 17, 2023

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की लंबे समय से पोस्टपोन हो रही थ्रिलर फिल्म मैरी क्रिमसस का नया पोस्टर और रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. मैरी क्रिसमस पहले साल 2022 के दिसंबर में रिलीज
होने वाली थी, लेकिन कई बार पोस्टपोन होने के बाद अब 15 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

मैरी क्रिसमस में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और सुपरस्टार विजय सेतुपति पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. फिल्म का नाम तो मैरी क्रिसमस है लेकिन श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म में
सस्पेंस के साथ थ्रिलर का जबरदस्त तड़का लगता हुआ दिखा देगा.

पोस्टर में जलता हुआ रीगल सिनेमा, पिंजरे से उड़ता पंछी, अंधेरे में टेडी बियर लिए खड़ा शख्स और हवा में उड़ता गुब्बारा. यहां तक ही नहीं काली-पीली टैक्सी और एक डायलॉग रात जितनी संगीन होगी
सुबह उतनी रंगीन होगी...इन्हीं सबके बीच कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति का इंटेंस लुक. एक फिल्म के पोस्टर में इतनी सारी चीजें एक साथ देख फिल्मी फैंस का एक्साइटमेंट चार गुना बढ़ गया है.

श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म के हिंदी वर्जन में कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति के अलावा संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतीमा कनन और तिनू आनंद दिखाई देने वाले हैं. वहीं तमिल वर्जन में राधिका सारथकुमार,
शानमुगराजा, केविन जे बाबू और राजेश विलियम्स सेम किरदारों में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो मैरी क्रिसमस में चाइल्ड एक्टर परी को इंट्रोड्यूस किया जाएगा. साथ ही अश्विनी कालेस्कर और राधिका आप्टे
कैमियो रोल में नजर आएंगे.


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.