ताजा खबर
भारत से लेकर जापान तक दुनिया में जंग के बीच इन 20 देशों ने बढ़ाया अपना रक्षा खर्च   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||   

खुशबू बी कमल ने 'वल्गैरिटी ओवर टैलेंट' ट्रेंड पर कसा तंज, उर्फी जावेद, कुशा कपूर और समय रैना को घेरा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 31, 2024

टीवी शो FIR और भाभी जी घर पर हैं की चर्चित अभिनेत्री खुशबू बी कमल ने हाल ही में भारतीय कॉमेडी की बदलती दुनिया पर कड़ीआलोचना की है। खुशबू ने खासकर उर्फी जावेद, कुशा कपूर और समाय रैना जैसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कॉमेडियनों को घेरा, जिन्होंने हास्य के नाम पर वल्गैरिटी और सस्ते शोशे को बढ़ावा दिया है। खुशबू के अनुसार, इन "कॉमेडियनों" ने हास्य को उसकी असलीभावना से वंचित कर दिया है, जहां हर फ्लॉप जोक के बाद या तो कपड़े उतारने की बारी आती है या गालियों का सहारा लिया जाता है।

खुशबू ने कहा, “उर्फी जावेद, कुशा कपिला, समाय रैना—यह कोई अभिनेता नहीं, ये तो केवल ध्यान आकर्षित करने वाले लोग हैं।“उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ये लोग कॉमेडी को एक तरह का तमाशा बना रहे हैं, जहां अगर जोक फनी नहीं बनाता तो, फिर या तो नग्नता या गालियां दी जाती हैं। वह इसे केवल "बुरा ट्रेँड" मानती हैं, न कि असली कॉमेडी।

कुशबू ने पुराने समय के कॉमेडियनों जैसे जॉनी लीवर, डेविड धवन और हृषिकेश मुखर्जी की सराहना की, जिन्होंने हास्य को बिना गालियोंया "देखो मुझे" वाले तत्वों के साथ बेहतरीन तरीके से पेश किया। "कपिल शर्मा और भारती सिंह भी बिना किसी सीमा को पार किए फनीहैं, लोगो को हसाँते हैं। लेकिन ये 'कॉमेडियन' जो हैं, इन्होंने हास्य की आत्मा को खत्म कर दिया है," खुशबू ने कहा।

अंत में, खुशबू ने इस नए ट्रेंड पर गंभीर चिंता व्यक्त की, खासकर युवा दर्शकों पर इसके असर को लेकर। "क्या हम सच में चाहते हैं किहमारे बच्चे यह समझें कि हंसी पाने के लिए कपड़े उतारना या गालियां देना ही तरीका है?" खुशबू ने यह सवाल उठाया और डिजिटलप्लेटफॉर्म्स को एक "हार्ड रीसेट" की आवश्यकता जताई। उनकी बातों से यह साफ है कि वह चाहती हैं कि कॉमेडी को उसके असली रूप मेंवापस लाया जाए, और इसे एक स्वस्थ मनोरंजन का हिस्सा बनाकर बच्चों और युवा पीढ़ी के लिए सही उदाहरण पेश किया जाए।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.