ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

महिमा चौधरी ने कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम में हिस्सा लिया

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 23, 2024

बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। फिल्म 'परदेस' से फेमस हुईं महिमा अब भले ही बड़े पर्दे से दूरहो गई हो, लेकिन आज भी दर्शक उन्हें बेहद प्यार करते हैं। हाल ही में महिमा मुंबई के एक कार्यक्रम में दिखाई दीं। इस दौरानउनके फैंस उनके लुक के कायल हो गए हैं। दरअसल, अभिनेत्री स्तन कैंसर जागरूकता पर मुंबई महिला पुलिस के साथ एकबातचीत के लिए पहुंचीं, जहां अभिनेत्री का जोरदार स्वागत किया गया।

महिमा चौधरी ने इस कार्यक्रम में पहुंच कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद सभी ने अभिनेत्री को मंच पर फूल देकर उनकास्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज सभी पुलिस वालों से मिलकर बेहद खुशी हुई। मैं जब छोटी थी, तो मेरे पापा नेकहा कि तीन लोगों को जरूर दोस्त बनाना। एक पुलिस वाला, एक वकील और एक डॉक्टर, आज तीनों मिल गए। साथ हीलेडीज भी मिल गईं।'

उन्होंने आगे कहा, 'एक बात और कही थी कि एक अमीर दोस्त भी होना चाहिए। तो एसबीआई के पास तो पूरी दुनिया का पैसाहै। तो आप लोगों से मिलकर मुझे बेहद खुशी हुई।' इसके बाद वह मंच पर ही पुलिस वालों के साथ बातचीत करती हुई नजरआईं। कार्यक्रम में अभिनेत्री को देखकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं।

इस इवेंट में महिमा चौधरी एक नए लुक में नजर आईं। उनका ये लुक देखकर देख फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। इस दौरानसफेद और काले रंग की साड़ी में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था। इसदौरान उन्होंने कई तस्वीरें भी खिंचवाईं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.