ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

मस्त मलंग झूम सांग रिलीज़ हुआ - अक्षय, टाइगर और सोनाक्षी झूमते नजर आये

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 28, 2024

​फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का दूसरा गाना ‘मस्त मलंग झूम’ रिलीज किया जा चुका है, सांग में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और सोनाक्षी सिन्हा मस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. इसे अरिजीत सिंह ने गाया है, साथ ही विशाल मिश्रा और निकिता गांधीने भी इसे अपनी आवाज दी है। एक बार सुनने पर आपको यह गाना झूमने को मजबूर जरूर कर देगा। गाने के लिरिक्स औरम्यूजिक सब कुछ खास है।

फिल्म की रिलीज डेट अब नजदीक ही है। ऐसे में फिल्म का दूसरा गाना रिलीज होने से इसके प्रति फैंस का उत्साह और बढ़ गयाहै। गाने में अक्षय और टाइगर का स्क्रीन ब्रोमांस गजब का नजर आ रहा है। पूरे जोश के साथ दोनों ने डांस किया है। पार्टी केलिए एक बेहरतरीन लाइव गाना है यह, जिसे सुनेंगे, तो सुनते तो रह ही जाएंगे, आपका इस पर थिरकने का मन भी करेगा।फिल्म का पहला गाना तेरे पीछे तेरा यार खड़ा भी हाल ही में रिलीज किया गया था। इसे भी फैंस ने पसंद किया है।

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुंबई, स्कॉटलैंड, लंदन, ल्यूटन, अबू धाबी और जॉर्डन के विभिन्न स्थानों पर शूट की गई हैं. इस फिल्म में फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और रोनित बोस रॉय भी नजर आने वाले हैं.

यह फिल्म ईद 2024 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Check Out The Song:


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.