ताजा खबर
ओपनएआई (OpenAI) और AGI: सैम ऑल्टमैन का नया दृष्टिकोण   ||    उबर का बड़ा धमाका अब ऐप से बुक होंगे होटल, AI वॉइस कमांड से मिलेगी टैक्सी   ||    रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान   ||    हज यात्रा के नाम पर न्यायाधीश से 24 लाख की ठगी: सहारनपुर पुलिस ने लखनऊ से दो 'मास्टरमाइंड' दबोचे   ||    हज यात्रा के नाम पर न्यायाधीश से 24 लाख की ठगी: सहारनपुर पुलिस ने लखनऊ से दो 'मास्टरमाइंड' दबोचे   ||    एक्सपायर्ड और खराब खाने का सामान बेचने पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, ई-कॉमर्स कंपनी पर ठोका 6 लाख का जु...   ||    महाराष्ट्रः नवापुर में बर्ड फ्लू का गहराया संकट, मारी जाएंगी 1.40 लाख मुर्गियां, 5 km तक बनाया बफर ज...   ||    काई ट्रंप का दर्द: "मेरे सरनेम से नफरत करते हैं लोग, दादा के बारे में सुनाते हैं खरी-खोटी"   ||    गर्मियों में घर पर जमाएं बाजार जैसा गाढ़ा दही एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 जादुई तरीके   ||    ना तो माल उतरेगा और ना ही इधर से उधर होगा… क्यों महाराष्ट्र के पोर्ट पर खड़ा रहेगा पाकिस्तान जा रहा ...   ||   

माय मेलबोर्न का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, February 24, 2025

मेलबर्न शहर के बैकड्रॉप पर चार बेहतरीन कहानियों को समेट हुए एक फिल्म ‘माय मेलबर्न का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म की कहानियों मेंइंसानी जुड़ाव, पहचान से जुड़ा सवाल जैसे कई विषयों को दिखाया गया है। इस अन्थोलॉजी फिल्म से कबीर खान, इम्तियाज अली, रीमा दास औरओनिर जैसे कमाल के डायरेक्टर जुड़े हैं। हर एक डायरेक्टर ने एक-एक कहानी को अपने ढंग से दिखाया है। फिल्म ‘माय मेलबर्न’ में कुल चारकहानियां हैं, जिनके टाइटल हैं, नंदिनी, जूल्स, एम्मा और सेतारा।

इस अन्थोलॉजी फिल्म में अर्का दास, मौली गांगुली, रायन लॉसन, सेतारा अमीरी, अरुषि शर्मा और कैट स्टीवर्ट जैसे कलाकार शामिल हैं।

नंदिनी नाम की कहानी को ओनिर ने डायरेक्ट किया है। यह कहानी इंद्रनील नाम के लड़के की है, जो एक समलैंगिक भारतीय शख्स है। वह मेलबर्न मेंरहता है। अचानक नील से मिलने उसके पिता आते हैं। इस कहानी में पिता और बेटे की तनाव से भरे रिश्ते को दिखाया गया है।

वहीं ‘जूल्स’ को आरिफ अली द्वारा निर्देशित किया गया है लेकिन इम्तियाज अली ने बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर इस कहानी के लिए काम किया है।‘जूल्स’ कहानी एक नई शादी-शुदा लड़की की कहानी है, जो एक बेघर महिला जूल्स से अनकहे रिश्ते में बंध जाती है।

एम्मा नाम की कहानी को रीमा दास ने निर्देशित किया है। यह कहानी एक डांसर की है, जो सुन नहीं सकती है। कैसे वह अपनी ताकत को पहचानतीहै, आगे बढ़ती है, इसी कहानी को बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है।

वहीं कबीर सिंह ने ‘सेतारा नाम की कहानी को डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी एक 15 साल की अफगान लड़की की असल कहानी से प्रेरित है, वहक्रिकेट खेला करती थी। तालिबान से भागने के बाद मेलबर्न में वह अपनी नई जिंदगी शुरू करती है। इस बीच क्रिकेट की तरफ उसका दोबारा लगावबढ़ता है।’

माय मेलबर्न’ आगामी 14 मार्च 2025 रिलीज़ होगी.

Check Out The Trailer:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.