ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

निशानची का टीज़र कल रिलीज़ होगा

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 7, 2025

फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म निशानची के टीजर का दर्शकों को इंतजार था, अब फैंस को खुशखबरी देते हुए मेकर्स ने इसकानया पोस्टर जारी कर टीजर रिलीज की तारीख बता दी है।

मेकर्स ने फिल्म निशानची का नया पोस्टर इंस्टाग्राम पर जारी किया है, जिसमें यह धमाकेदार ऐलान किया गया है कि फिल्म का टीजर कल, 8 अगस्तको रिलीज होगा। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, आज पोस्टर और कल मिलेगी पहली झलक। स्टाइल भी होगा और डायलॉगबाजी भी, टीजरकल आएगा।

यह पोस्टर देसी सिनेमा की पूरी झलक दिखाता है। यह बोल्ड है और मिली-जुली भावनाओं को पर्दे पर दर्शाता है। यह एक ऐसी कहानी का वादाकरता है जहां प्यार, बदला और किस्मत आपस में कहीं टकराते हैं। बताया जा रहा है कि एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी का तड़का लगाकर पेश की गईइस फिल्म में दो भाइयों की कहानी है, जो दिखने में एक से हैं, लेकिन उनकी सोच और जिंदगी के रास्ते एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। आगे चलकरउनके लिए गए फैसले ही उनके भाग्य को तय करते हैं।

इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन और हंसी से भरपूर पल होंगे। ऐश्वर्य ठाकरे इसके जरिए एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। इसमें वह एक दमदारडबल रोल में दिखेंगे। उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी हैं।

जार पिक्चर्स के बैनर तले अजय राय और रंजन सिंह द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म निशानची को फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर बनाया गया है। फिल्मका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और इसकी कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है।

यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.