ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड - 2 का मोशन टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, July 10, 2023

एक्टर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओह माई गॉड 2 का पहला टीजर अगले हफ्ते रिलीज होने वाला है. इस न्यूज को खुद अक्षय कुमार ने फिल्म से एक वीडियो शेयर करते हुए कंफर्म किया है.

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर ओह एम जी 2 का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो मेंअक्षय कुमार भीड़ में चलते नजर आ रहे हैं और लोग हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे हैं.
वीडियो में देख सकते हैं कि अक्षयकुमार सिर पर जटाएं, माथे पर भस्म, गले पर नील और रुद्राक्ष माला पहने बाबा भोलेनाथ की तरह तैयार हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन भी दिया है.
एक्टर ने लिखा, "#OMG2 टीजर 11 जुलाई को. #OMG2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त."

बता दें, ओह माई गॉड 2 में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म सेक्सएजुकेशन पर बेस्ड होगी.

फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में हैं। अमित राय द्वारा निर्देशित यह फिल्म परेश रावल और अक्षयकुमार अभिनीत इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। मूल फिल्म में अक्षय ने भगवान कृष्ण
का किरदार निभाया था।

ओएमजी-2 के अलावा, अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही सोरारई पोटरू, बड़े मियां छोटे मियां के रीमेक और अपनी हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवीं किस्त में दिखाई देंगे.


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.