ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

परमसुन्दरी का ट्रैलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 12, 2025

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सिद्धार्थ और जान्हवी के बीचजबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। ट्रेलर में रोमांस के साथ कॉमेडी और ड्रामा की भी झलक देखने को मिली है।

ट्रेलर की शुरूआत सिद्धार्थ और जान्हवी के चर्च में बातें करने से होती है। जहां दोनों एक-दूसरे उनके पास्ट के बारे में पूछते हैं। फिल्म में सिद्धार्थ परमके किरदार में हैं, जो दिल्ली का रहने वाला है। जबकि जान्हवी कपूर के किरदार का नाम सुंदरी है, जो केरल की रहने वाली है। ट्रेलर में केरल कीखूबसूरती देखने को मिली है। कुछ एक सीन में सिनेमैटोग्राफी काफी खूबसूरत मालूम पड़ती है। ट्रेलर में जान्हवी और सिद्धार्थ के बीच एक अच्छीकेमिस्ट्री देखने को मिली है। साथ ही फिल्म की स्टोरी की भी झलक दिखती है।

ट्रेलर में बाकी कास्ट की बात करें तो सिद्धार्थ और जान्हवी के अलावा ‘फुकरे’ फेम मनजोत सिंह भी नजर आए हैं। वो यहां भी संभवत: हीरो के दोस्त केकिरदार में दिखे हैं। फिल्म की कहानी वो ही पुरानी है, जहां नॉर्थ इंडिया का एक लड़का साउथ की एक लड़की के प्यार में पड़ जाता है। लेकिन उसकेघरवाले तैयार नहीं होते हैं। फिर कैसे सब राजी होते हैं और उनकी प्रेम कहानी मुकम्मल होती है या नहीं, ये फिल्म देखने पर पता चलेगा।

तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म ने प्रोड्यूसकिया है। ‘परम सुंदरी’ की इससे पहले दो बार रिलीज डेट आगे बढ़ चुकी है। फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। फिर इसकी रिलीज डेट25 जुलाई फाइनल की गई थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाकर 29 अगस्त कर दिया गया है।

Check Out The Trailer:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.