ताजा खबर
LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||   

द ब्लफ के लिए खून-पसीना बहा रही है प्रियंका चोपड़ा

Photo Source :

Posted On:Monday, August 5, 2024

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर काफीसुर्खियों में बनी हुई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई बार अपनी इस मूवी से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।

अब एक बार फिर इस मूवी से जुड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि उनकी इस हॉलीवुड फिल्में की शूटिंग पूरी हो गई है। शूटिंग पूरी होने के बादटीम ने इसका जश्न मनाया और एक शानदार पार्टी का भी आयोजन किया। वहीं, प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की कई अनसीन फोटोशेयर की हैं।हाल ही में द एकेडमी ग्रैंड केमैन मार्शल आर्ट्स स्कूल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें प्रियंकाचोपड़ा और उनके को-स्टार् कार्ल अर्बन तस्वीर में एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे लोग पार्टी करते दिख रहे हैं।

वहीं, सोमवार को ग्लोबल आइकॉन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेसके चेहरे पर खून ही खून नजर आ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, उनके हाथ की उंगलियों पर भी कई कट लगे हुए नजर आ रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुएप्रियंका ने खास कैप्शन भी लिखा है।

एक्ट्रेस ने लिखा कि 'द बल्फ' पर बहुत मजेदार समय। फिल्मांकन का आखिरी हफ्ता, जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दूं कि मैं एक फिल्म केसेट पर हूं और यह सब दिखावा है। समुद्री लुटेरों के जहाजों पर 1800 का दशक हिंसक समय था। यह देखना अविश्वसनीय है कि फिल्म क्रू का हरविभाग कैसे कल्पना को हकीकत में बदल देता है। अब प्रियंका के फैंस उनकी इस मूवी के लिए काफी उत्साहित हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.