ताजा खबर
रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान   ||    हज यात्रा के नाम पर न्यायाधीश से 24 लाख की ठगी: सहारनपुर पुलिस ने लखनऊ से दो 'मास्टरमाइंड' दबोचे   ||    हज यात्रा के नाम पर न्यायाधीश से 24 लाख की ठगी: सहारनपुर पुलिस ने लखनऊ से दो 'मास्टरमाइंड' दबोचे   ||    एक्सपायर्ड और खराब खाने का सामान बेचने पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, ई-कॉमर्स कंपनी पर ठोका 6 लाख का जु...   ||    महाराष्ट्रः नवापुर में बर्ड फ्लू का गहराया संकट, मारी जाएंगी 1.40 लाख मुर्गियां, 5 km तक बनाया बफर ज...   ||    काई ट्रंप का दर्द: "मेरे सरनेम से नफरत करते हैं लोग, दादा के बारे में सुनाते हैं खरी-खोटी"   ||    गर्मियों में घर पर जमाएं बाजार जैसा गाढ़ा दही एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 जादुई तरीके   ||    ना तो माल उतरेगा और ना ही इधर से उधर होगा… क्यों महाराष्ट्र के पोर्ट पर खड़ा रहेगा पाकिस्तान जा रहा ...   ||    OpenAI का मास्टरप्लान: क्या एआई एजेंट खत्म कर देंगे मोबाइल ऐप्स का दौर?   ||    ट्रंप की 'तबाही' की चेतावनी और खामेनेई का 'समुद्र में दफन' करने का संकल्प अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम ...   ||   

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की 'वेट्टैयन' अब ओटीटी पर रिलीज़ होगी

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 31, 2024

सिनेमा हॉल्स में धूम मचाने के बाद रजनीकांत और अमिताभ बच्चन अभिनीत 'वेट्टैयन' अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली हैं. इस फिल्म को टीजे ज्ञानवेल ने लिखा और डायरेक्ट किया हैं! 'वेट्टैयन' 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने 'वेट्टैयन' की ओटीटी रिलीज की घोषणा की है। फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इसकी ओटीटी प्रीमियर की रिलीज की तारीख से पर्दा उठाया गया है। आज दिवाली के मौके पर यानी 31 अक्तूबर को प्राइम वीडियो इंडिया ने अपनेआधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेट्टैयन का एक पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, फहद फासिल औरराणा दग्गुबाती हैं। पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने घोषणा की कि एक्शन-ड्रामा फिल्म 8 नवंबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, 'वेट्टैयन' के आगमन की तारीख तय हो गई है। प्राइम, वीडियो पर 'वेट्टैयन' देखें 8 नवंबरको।'

फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, फहद फासिल और राणा दग्गुबाती के अलावा मंजू वारियर, किशोर, रितिका सिंह, दुशरा विजयन, जीएम सुंदर, अबिरामी, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य भी महत्वपूर्णभूमिकाओं में हैं। फिल्म में रजनीकांत ने अथियन की भूमिका निभाई है। वह एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी है, जो एक शिक्षक की हत्याकी जांच करते समय मुठभेड़ के दौरान गलती से एक निर्दोष व्यक्ति को गोली मार देता है।

फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। लाइका प्रोडक्शंस ने फिल्म का निर्माण किया है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.