ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

राजकुमार राव और पत्रलेखा बने माता-पिता, शादी की सालगिरह पर मिली खुशखबरी

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 15, 2025

बॉलीवुड इंडस्ट्री से शनिवार सुबह एक खुशखबरी सामने आई है। अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी, अभिनेत्री पत्रलेखा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल ने अपने फैंस के साथ इस खुशी की खबर साझा की और बताया कि उनके घर एक नन्ही बेटी का जन्म हुआ है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आज हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमारे यहां एकबेटी को जन्म दिया है।” खास बात यह है कि यह खुशखबरी उनकी शादी की चौथी सालगिरह पर आई। इस मौके पर राजकुमार राव ने कैप्शन मेंलिखा, “हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें तोहफे के रूप में सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।”

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने करीब 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। कपल नेचंडीगढ़ में सात फेरे लिए थे। राजकुमार राव ने कई मौकों पर अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है और बताया कि उन्हें पहली नजर में पत्रलेखा सेप्यार हो गया था, हालांकि पत्रलेखा को राजी करने में उन्हें समय लगा था।

यह खुशखबरी फैंस के लिए भी बेहद खास है और सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस बधाई दे रहे हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.