ताजा खबर
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||   

राजकुमार ने अपने जन्मदिन पर मालिक का पोस्टर रिलीज़ किया

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 31, 2024

एक्टर राजकुमार राव इन दिनों स्त्री 2 की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। हॉरर कॉमेंडी ने अब तक 500 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है औरआने वाले समय में ये बहुत जल्द 600 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी। अब एक्टर ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा करते हुए सभी को चौंका दियाहै। आज अपने जन्मदिन पर राजकुमार ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें वह बंदूक थामे नजर आ रहे हैं, और फिल्म का नाम मालिक हैं.

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्टर साझा किया जिसमें वह पीछे से सफेद रंग का पायजामा और कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। वह एक जीपपर बंदूक लेकर खड़े हैं। अभी ये क्या फिल्म है और एक्टर इसमें क्या रोल निभाने वाले हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पोस्टर पर लिखा है- मालिक की दुनिया में आपका स्वागत हैं, शूट शुरू हो चूका हैं, जल्द ही मुलाकात होगी"

मालिक फिल्म को पुलकित डायरेक्ट कर रहे हैं, इसे टिप्स फिल्म्स और नॉर्थेर्न लाइट फिल्म्स प्रोडूस कर रहे हैं.

राजकुमार राव की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में तृप्ति डिमरी के साथ दिखाईदेंगे। ये रेट्रो ड्रामा 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो सेकेंड इनिंग्स नाम की फिल्म में नजर आएंगे जिसे अभिषेक जैन डायरेक्टकरेंगे। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.