ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

पंजाबी और सिंधी रीति-रिवाजो से शादी के बंधन ने बंधे रकुल और जैकी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, February 21, 2024

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी सिख और सिंधी रीति-रिवाज से पूरी होगई है। फैंस को अब नव-विवाहित जोड़ी की पहली झलक का इंतजार है। कपल ने गोवा में शादी रचाई है, शादी के रीति-रिवाजसंपन्न हो गए हैं। इस शादी में फिल्म जगत की भी कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।

रकुल और जैकी भगनानी ने लंबे वक्त की डेटिंग के बाद आज जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की है। कपल ने गोवा मेंकरीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में एक-दूसरे का हाथ थामा है। दोनों की शादी में शिल्पा शेट्टी, अर्जुन कपूर, वरुणधवन, आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे और ईशा देओल सहित कई सितारे शामिल हुए।

रकुल और जैकी ने सिख रीति-रिवाज से शादी के बाद, सिंधी रीति-रिवाज से भी शादी रचाई, बता दे, रकुल एक पंजाबी हैं, वहीजैकी सीधी परिवार से आते हैं.

कपल के प्री-वेडिंग कार्यक्रम 19 फरवरी को शुरू हुए थे। इससे पहले रकुल और जैकी गोवा रवाना होने से पहले मुंबई मेंसिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि गोवा में शादी के बाद रकुल और जैकीमुंबई में भव्य रिसेप्शन पार्टी देंगे।

काम की बात करे, रकुल जल्द ही फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगी। वहीं, जैकी के प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'बड़े मियां छोटेमियां' है, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.