ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

राम चरण के बर्थडे पर पेड्डी का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 27, 2025

फिल्म आरआरआर से पैन इंडिया स्टार बने राम चरण एक बार फिर चर्चा में हैं. इस साल की शुरुआत में उनकी फिल्म गेम चेंजर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी पर वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. वहीं अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार था जिसको लेकर बड़ा अपडेट आ गया है. एक्टर के बर्थडे वाले दिन मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है. फिल्म के टाइटल से लेकर पोस्टर तक रिलीज कर दिए गए हैं. इसने लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है क्योंकि पोस्टर में एक्टर खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं.

आज एक्टर के बर्थडे के खास मौके पर फैंस को ये सरप्राइज मिला है. आरसी16 का टाइटल अनाउंस कर दिया गया इसके साथ ही फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक भी आउट हो गया है. इस फिल्म का टाइटल पेड्डी हैं, इसमें एक्टर एकदम दमदार लुक में नजर आ रहे हैं. फैंस इस लुक से बेहद इंप्रेस हो गए हैं और भर भर कर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म के पोस्टर में एक्टर लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और मुंह में जलती हुई बीड़ी दबाए नजर आ रहे हैं.

फिल्म माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत की गई है. राम चरण के अलावा, पेड्डी में शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी हैं. एआर रहमान फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं.


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.