ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

सबर बोंडा का ट्रेलर रिलीज हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, September 1, 2025

फिल्म ‘सबर बोंडा’ का ट्रेलर आज सामने आया है। फिल्म फेस्टिवल में अपनी छाप छोड़ने के बाद अब ‘सबर बोंडा’ थिएटर्स में रिलीज को तैयार है।सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ‘वर्ल्ड सिनेमा ग्रैंड जूरी प्राइज- ड्रामेटिक’ जीतने वाली पहली भारतीय फिक्शन फीचर फिल्म 'सबर बोंडा' (कैक्टस पीयर्स)का आधिकारिक ट्रेलर आज रिलीज हो गया है।

रोहन परशुराम कनावड़े द्वारा लिखित और निर्देशित 'सबर बोंडा' को राणा दग्गुबाती के प्रोडक्शन स्टूडियो स्पिरिट मीडिया के माध्यम से भारतीयसिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

यह फ़िल्म एक शहरवासी आनंद की कहानी है जो निजी क्षति और पारिवारिक दबावों से जूझ रहा है और अपने पैतृक गाँव में दस दिनों के शोकअनुष्ठान में शामिल होता है। पश्चिमी भारत की ऊबड़-खाबड़ खूबसूरती के बीच, उसे बाल्या नाम के एक बचपन के दोस्त से सुकून और जुड़ाव मिलताहै, जो समाज की ऐसी ही अपेक्षाओं का सामना कर रहा है। भूषण मनोज, सूरज सुमन और जयश्री जगताप जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजी यह फ़िल्मचुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बनते निजी रिश्तों की जटिलताओं को बखूबी दर्शाती है और अपनी सच्चाई का सम्मान करने के साहस का जश्न मनाती है।

यह फिल्म 19 सितंबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Check Out The Trailer:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.