ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगे

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 30, 2024

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रोमांस और भरपूर मनोरंजन से भरी होगी। निर्देशक शशांक खेतानकी फिल्म में जान्हवी कपूर और वरुण धवन अहम किरदार में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी, जिसमें भरपूर मनोरंजन के साथ प्यार, तकरार और खूब सारी मस्ती देखने को मिलेगी। अब इस फिल्म में दो नए चेहरे जुड़ गए हैं।

मीडिया सूत्रों की माने तो इस फिल्म में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा की एंट्री हो गई है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ का काफीमजेदार रोल होगा। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान और मुंबई में होगी। यह फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म कीघोषणा एक सोशल मीडिया पोस्ट के साथ 22 फरवरी 2024 को की गई थी। इस पोस्ट में लिखा था, ''आपका सनी संस्कारी अपनी तुलसी कुमारीको लेने के लिए रास्ते में है।''

इस फिल्म में वरुण धवन सनी संस्कारी की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि जान्हवी कपूर तुलसी कुमारी की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म से पहले भीवरुण और जान्हवी एक साथ फिल्म 'बवाल' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद भी आई थी। दोनों की लाजवाबकेमेस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था। एक बार फिर से जान्हवी कपूर और वरुण धवन की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।

रोहित जल्द ही ओटीटी रिलीज 'मिसमैच्ड 3' के अलावा एक रोमांटिक कॉमेडी 'इश्क विश्क रिबाउंड' की थिएट्रिकल रिलीज के लिए भी तैयारी कर रहेहैं।

सान्या 'मिसेज' में नजर आएंगी, जिसे हवाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024, पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 और टालिन ब्लैकनाइट्स फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.