ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

शाहरुख़ खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी की फिल्म बाज़ीगर फिर रिलीज़ होगी

Photo Source :

Posted On:Friday, March 22, 2024

वर्ष 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी अभिनीत फिल्म 'बाजीगर' दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई थी। आज भी दर्शक इस फिल्म को खूब देखते हैं। करीब तीन दशक बाद एक बार फिर इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारी है। दरअसल, इस फिल्म को 'रेट्रो फिल्म फेस्टिवल' के दौरान रिलीज किया जा रहा है। खुद शाहरुख खान ने यह जानकारी दर्शकों से शेयर की है।

शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "उस वक्त का फ्लैशबैक, जब सिल्वर स्क्रीन पर जादू हुआ था! आप रेट्रो फिल्म फेस्टिवल में क्लासिक फिल्म 'बाजीगर' के साथ उन पुराने पलों को फिर से ताजा करने के लिए आमंत्रित हैं'। मैं पुरानी यादों वाली इस यात्रा में आपके साथ शरीक होने के लिए रोमांचित हूं। आइए एक साथ मिलकर जश्न मनाएं'।"

शाहरुख खान ने जो पोस्ट साझा किया है, उसमें फिल्म की री-रिलीज डेट का कोई जिक्र नहीं है। हालांकि, यह जरूर बताया गया है कि इसे सिनेपोलिस थिएटर में देखा जा सकता है।

फिल्म 'बाजीगर' में शाहरुख खान नेगेटिव रोल में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया।

शाहरुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'पठान 2' उनकी आगामी फिल्म है। इसके अलावा वह 'टाइगर वर्सेज पठान' में भी नजर आएंगे। दोनों ही यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्में हैं। वहीं, 'दो पत्ती' काजोल की आगामी फिल्म है।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.