ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

शाहरुख खान की फिल्म जवान का प्रीव्यू रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, July 10, 2023

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का प्रीव्यू रिलीज हो गया है. जबरदस्त एक्शन, लुक और बेहतरीन डायलॉग से सजे इस टीजर को देखकर लग रहा है किंग खान इस फिल्म से 'पठान' फिल्म के भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

इस प्रीव्यू टीजर में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन करते हुए और अलग-अलग रूप में नजर आए, लेकिन आखिरी में शाहरुख खान ऐसे लुक में दिखे जिसे आजतक किसी ने देखा नहीं था. बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी और सिर पर बाल नहीं।
शाहरुख का इस फिल्म में गंजा दिखाया गया है जो टीजर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है.

इस टीजर में शाहरुख खान की ना केवल बाल्ड लुक की झलक दिखाई गई बल्कि किंग खान इस लुक में डांस करते हुए भी नजर आए. इस फिल्म में शाहरुख के अलावा प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू,
रिद्धि डोगरा, आस्था अग्रवाल, संजीता भट्टाचार्य, केनी बसुमतारी, गिरिजा ओक, गणेश गुरुंग के साथ-साथ दीपिका पादुकोण, विजय और संजय दत्त भी हैं।

फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है. 'जवान' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है. ऐसा इसलिए भी क्योंकि 'पठान' फिल्म के ताबड़तोड़ कलेक्शन के बाद इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं.

शाहरुख खान की 'जवान' फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी.


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.