ताजा खबर
दलाल स्ट्रीट पर छाने को तैयार Razorpay 6 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर आएगा IPO निवेशकों के लिए कमाई का स...   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

शाहिद कपूर ने कॉकटेल 2 की शूटिंग का अपडेट दिया

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 13, 2025

साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने अपनी कहानी, म्यूजिक और स्टारकास्ट से दर्शकों का दिल जीता था। अब निर्देशक होमी अदजानिया इसकासीक्वल लेकर लौट रहे हैं, जिसमें इस बार नजर आएंगे शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना। 'कॉकटेल 2' को लेकर जब से अपडेट आया हैतब से ही इन सितारों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- नई शुरुआत!! कॉकटेल 2। इस एक पोस्ट ने फिल्म को लेकर फैन्स में हलचलमचा दी है। शाहिद ने इशारों-इशारों में बता दिया है कि फिल्म की शूटिंग अब शुरू हो चुकी है।

फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। कृति सेनन इससे पहले भी शाहिद के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। फिल्म 'तेरीबातों में ऐसा उलझा जिया' में दोनों के काम को पसंद किया गया था। वहीं, रश्मिका मंदाना अपनी ताजगी और चार्म से दक्षिण भारत के साथ-साथहिंदी दर्शकों के बीच भी लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं। तीनों कलाकारों का एक साथ आना फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

फिल्म की शूटिंग भारत के अलग-अलग हिस्सों और यूरोप के खूबसूरत लोकेशन्स पर की जाएगी। माना जा रहा है कि 'कॉकटेल' केवल कहानी और किरदारों की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने शानदार बैकग्राउंड और विजुअल ट्रीटमेंट से भी सभी को हैरान कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्मका शेड्यूल जनवरी 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

हाल ही में निर्देशक होमी अदजानिया की पत्नी और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनैता श्रॉफ अदजानिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म की स्क्रिप्ट की एकझलक शेयर की थी, जिसमें वर्क इन प्रोसेस हैशटैग लिखा था। इसके बाद से ही लोगों को इस फिल्म की शुरुआत का अंदाजा हो गया था।

शाहिद कपूर पिछली बार देवा में नजर आए थे और जल्द ही तृप्ति डिमरी के साथ विशाल भारद्वाज की फिल्म अर्जुन उस्तारा में दिखाई देंगे। कृतिसेनन फिलहाल आनंद एल राय की तेरे इश्क में पर काम कर रही हैं, जिसमें उनके अपोजिट धनुष होंगे। वहीं, रश्मिका मंदाना हाल ही में आयुष्मानखुराना के साथ थामा की शूटिंग पूरी करने के बाद अब कॉकटेल में व्यस्त हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.