ताजा खबर
LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||   

एड शीरन के नए सांग में शाहरुख़ खान और अरिजीत सिंह नजर आये!

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 7, 2025

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन ने भारतीय संगीत प्रेमियों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। हाल ही में रिलीज हुए उनके नए गाने ‘सफायर’ ने सोशल मीडियाऔर यूट्यूब पर धूम मचा दी है। इस गाने में न सिर्फ एड शीरन की सुरीली आवाज सुनने को मिल रही है, बल्कि बॉलीवुड के म्यूजिक आइकन अरिजीतसिंह ने भी अपनी मौजूदगी से गाने में चार चांद लगा दिए है। यही नहीं, वीडियो में शाहरुख खान की एक झलक भी फैंस को देखने को मिल रही है, जिसने इसे और भी खास बना दिया है।

5 जून को म्यूजिक लवर्स के लिए ये गाना रिलीज किया गया है। रिलीज होने के बाद से ही गाना ट्रेंडिंग में बना हुआ है। अगर अब तक इस गाने कोमिले व्यूज की बात करें तो 3 करोड़ से ज्यादा बार ये देखा जा चुका है। इस गाने में खास बात ये है कि गाने में एड शीरन पहली बार पंजाबी गाते नजरआ रहे हैं। उनके पंजाबी बोल ‘चम चम चमके सितारे वरगी’ ने सोशल मीडिया पर काफी बज बना दिया है।

एड शीरन को पंजाबी में गाना गाते हुए देख यूजर्स की तरफ से मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कई फैंस उन्हें एड शीरन सिंह कहकर पुकार रहेहैं और कई मजेदार मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कोई तो एड को आधार कार्ड दिला दो’। वहीं एड, शाहरुख और अरिजीत सिंहको एक ही गाने के लिए साथ आने से फैंस खुश नजर आ रहे हैं।

गाने की शूटिंग एड के भारत दौरे के दौरान की गई थी और वीडियो में भारत की संस्कृति, रंग और भावनाएं खूबसूरती से दिखाई गई हैं। एड शीरन कोवीडियो में कभी भारतीय गलियों में घूमते, कभी बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते और कभी ऐतिहासिक स्थलों को निहारते हुए देखा जा सकता है। वहींअरिजीत सिंह की आवाज और सितार की धुन इस गाने को एक अलग ही लेवल पर ले जाती हैं।

Check Out The Song:-


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.