ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

"फिटनेस ही असली ताकत है" – सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर की इंस्पिरेशनल पोस्ट, दिखी जबरदस्त बॉडी और मानसिक संतुलन

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 18, 2025

बॉलीवुड के डैशिंग स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘परम सुंदरी’ के चलते चर्चा में बने हुए हैं। अभिनय के साथ-साथ सिद्धार्थ अपनी फिटनेस और अनुशासन के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक मोटिवेशनल पोस्ट साझा करअपने फैंस को फिटनेस के लिए प्रेरित किया।

सिद्धार्थ ने अपनी तीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं, जिसमें उनकी शारीरिक और मानसिक फिटनेस साफ झलक रही है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंनेलिखा, "लगातार मेहनत करना ही असली ताकत है।" इस प्रेरक संदेश ने न सिर्फ उनके फैंस को उत्साहित किया बल्कि उन्हें फिटनेस के प्रति गंभीर होनेका भी संकेत दिया।

पहली तस्वीर में सिद्धार्थ अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लेक्स करते नजर आ रहे हैं, जिसमें उनकी स्ट्रेंथ और डेडिकेशन साफ दिखाई देती है। दूसरी तस्वीर मेंवह जिम सेशन के दौरान वर्कआउट कर रहे हैं, चेहरे पर पूरा फोकस और ऊर्जा झलक रही है। तीसरी तस्वीर में अभिनेता ध्यान मुद्रा में बैठे हैं, जो उनकीमानसिक स्थिरता और आंतरिक शांति का प्रतीक है।

फिल्म ‘परम सुंदरी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। फिल्म में संजय कपूर और मंजोत सिंह जैसे कलाकारों नेभी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ ने जाह्नवी की प्रतिभा और मेहनत की दिल खोलकर तारीफ की थी।

साल 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ ने अब तक ‘एक विलेन’, ‘मरजावां’, ‘शेरशाह’ और‘जबरिया जोड़ी’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। अपनी फिटनेस, मेहनत और एक्टिंग स्किल्स के दम पर सिद्धार्थ आज केयुवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुके हैं।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.