ताजा खबर
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!   ||    सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!   ||    “सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG   ||    यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी   ||    ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!   ||    CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: अप्रैल के अंत तक आ सकते हैं नतीजे; 18 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज   ||    IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी   ||    कश्मीर में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले   ||    प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।   ||    Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य   ||   

उस्ताद राशिद खान का हुआ निधन

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 9, 2024

मनोरंजन जगत से इस समय बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। भारतीय संगीत के उस्ताद राशिद खान का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। राशिद खान देहांत से एंटरटेनमेंट की दुनिया में शोक की लहर छा गई है।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से राशिद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझे रहे थे, जिसकी वजह से अब वह जिंदगी की जंग को हर गए हैं। राशिद खान की मौत की खबर सुनकर उनके परिवार और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

शास्त्रीय संगीत के सरताज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें राशिद खान का नाम हमेशा शामिल रहेगा। ऐसे में उनके निधन से भारतीय संगीत जगत को एक बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते 22 नवंबर से उस्ताद राशिद खान कोलकाता के पियरलेस हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।

वह प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते कुछ दिनों से राशिद वेंटिलेटर पर भी मौजूद थे। डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और राशिद ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

एक संगीतकार के अलावा राशिद खान मशहूर गायक भी रहे, उन्होंने 'राज 3, माई नेम इज खान, मंटो और शादी में जरूर आना' जैसी कई फिल्मों में के गानों में अपनी मधुर आवाज दी।

बता दें कि शाह रुख खान की फिल्म 'माई नेम इज खान' के पॉपुलर सॉन्ग 'अल्लाह ही रहम' को उस्ताद राशिद खान ने ही गाया था। मालूम हो कि 11 साल की उम्र से संगीत की कला को सीखने वाले राशिद को साल 2022 में पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा गया था।

पंश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक जताया है। बता दें कल यानी 10 जनवरी को उस्ताद राशिद खान का अंतिम संस्कार कोलकाता में ही किया जाएगा।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.